जालंधर में कल नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक रूट डायवर्शन, जानें पूरी डिटेल्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 11 नवंबर 2024

जालंधर में कल नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक रूट डायवर्शन, जानें पूरी डिटेल्स

traffic diversion

जालंधर: कल गुरु पर्व के मौके पर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जालंधर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्शन का प्लान जारी किया है, ताकि ट्रैफिक की जाम की समस्या न हो और वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। ये ट्रैफिक डायवर्शन कल सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
नगर कीर्तन की शुरुआत गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से होगी, और यह एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फेंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान बाल्मीकि चौक, रैनक बाजार, मिलाप चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाऊन तक जाएगा।

कहां रहेगी ट्रैफिक डायवर्शन:

1. मदन फ्लोर मिल चौक
2. अलास्का चौक
3. टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन
4. इकहरी पुली दामोरिया फ्लाईओवर
5. किशनपुरा रोड, रेलवे फाटक
6. दोआबा चौक
7. पटेल चौक
8. वर्कशॉप चौक
9. कपूरथला चौक
10. चिक चिक चौक
11. लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़
12. फुटबॉल चौक
13. टी-प्वाइंट शक्ति नगर
14. नकोदर चौक
15. स्काईलार्क चौक
16. प्रीत होटल मोड़
17. मखदूमपुरा गली
18. प्लाजा चौक
19. कंपनी बाग चौक
20. मिलाप चौक
21. शास्त्री मार्कीट चौक

सुझाव:

आम जनता से अपील की जाती है कि वे कल की यात्रा के लिए पहले से अपना रास्ता तय कर लें ताकि समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच सकें और किसी भी ट्रैफिक जाम से बच सकें।
यह एक ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर है, तो कृपया सुरक्षित ड्राइव करें और अपने आसपास के ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages