पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला बने मणिपुर के राज्यपाल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला बने मणिपुर के राज्यपाल

Governor of Manipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई अहम बदलावों के तहत पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही, पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इस बदलाव के तहत, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब केरल के राज्यपाल बनेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक बयान में आरिफ मोहम्मद खान की बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की गई है।
साथ ही, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, और उनकी जगह मिजोरम के पूर्व राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति दास ओडिशा का राज्यपाल बनाए गए हैं। यह सभी नियुक्तियाँ उसी दिन प्रभावी होंगी जब नए राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे।
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद से राजनीति और राज्य प्रशासन में नई दिशा देखने को मिलेगी, जिससे जनता को लाभ होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages