समाज सेवक हितेश चोपड़ा ने की जालंधर वासियों से 21 दिसंबर को 100% वोटिंग की अपील - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

समाज सेवक हितेश चोपड़ा ने की जालंधर वासियों से 21 दिसंबर को 100% वोटिंग की अपील


जालंधर: समाज सेवक हितेश चोपड़ा ने जालंधर वासियों से अपील की है कि वे 21 दिसंबर को होने वाले चुनाव में पूरी भागीदारी दिखाएं और 100% वोटिंग का संकल्प लें। उन्होंने कहा, "हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। वोट देना हमारा अधिकार है और हमें इस अधिकार का पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए।" समाज सेवक ने आगे कहा, "हमारा एक वोट हमारे भविष्य को आकार देता है। आइए, मिलकर लोकतंत्र का यह उत्सव मनाएं और हर एक देशप्रेमी वोट देने के लिए आगे आए। हमें जालंधर को 100% मतदान का गवाह बनाना है।" आप सभी से विनम्र निवेदन है कि 21 दिसंबर को मतदान केंद्रों तक पहुंचें और अपने वोट का महत्व समझते हुए इस ऐतिहासिक दिन में सक्रिय रूप से हिस्सा लें। 100% वोटिंग का लक्ष्य हासिल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages