कोहरे में रात के समय यात्रा से बचने की ए.डी.जी.पी. फारूकी की अपील, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतने का संदेश - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 8 जनवरी 2025

कोहरे में रात के समय यात्रा से बचने की ए.डी.जी.पी. फारूकी की अपील, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतने का संदेश

News

जालंधर: सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण होने वाले हादसों में कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए ए.डी.जी.पी. एम.एफ. फारूकी ने राज्य के लोगों से रात में यात्रा करने से परहेज करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कोहरा कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। रात के समय कोहरे का असर बढ़ने से विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही रात में यात्रा करनी चाहिए।
एडीजीपी ने रात में वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने पर जोर दिया और कहा कि हार्न का प्रयोग सही ढंग से किया जाए तथा सड़क पर वाहन खराब होने की स्थिति में सड़क सुरक्षा बल की मदद ली जाए ताकि क्षतिग्रस्त वाहन की बैरिकेडिंग की सके, क्योंकि सड़क पर खराब हालत में खड़े वाहनों से दुर्घटना का डर बना रहता है।
श्री फारूकी ने बसों एवं अन्य व्यवसायिक वाहनों के चालकों से अत्यधिक सावधानी से वाहन चलाने का आग्रह करते हुए कहा कि रात के समय वाहनों की गति धीमी रखने के साथ-साथ लाइटों का भी समुचित प्रयोग किया जाए ताकि सड़क पर आगे एवं पीछे चलने वाले वाहनों का पता लगा सके।
एडीजीपी कहा कि थोड़ी सी सावधानी से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और कई कीमती जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपनी, अपने परिवार और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए रात में पूरी सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages