शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए बोर्ड के गठन के लिए मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां देने की अंतिम तिथि बढ़ी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 27 जनवरी 2025

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए बोर्ड के गठन के लिए मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां देने की अंतिम तिथि बढ़ी

जालंधर: चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के नए बोर्ड के गठन के लिए मतदाता सूची में दर्ज विवरण पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी है।
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डा.हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव के दिशा-निर्देशों अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर के नए बोर्ड के गठन के लिए मतदाता सूची की तैयारी के संबंध में 3 जनवरी 2025 को वोटर सूची की प्रारंभिक प्रकाशना उपरांत इस सूची पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव चंडीगढ़ द्वारा प्राप्त संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस तिथि में परिवर्तन करते हुए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 10 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने आगे बताया कि दावों और आपत्तियों का निपटारा सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10 (3) के अनुसार 24 मार्च 2025 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 15 अप्रैल को अनुपूरक मतदाता सूचियां तैयार व प्रिंट की जाएंगी तथा 16 अप्रैल, 2025 को मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशना की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages