युवा स्वर्णकार संघ जालंधर का पहला जत्था प्रयागराज के लिए रवाना - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

युवा स्वर्णकार संघ जालंधर का पहला जत्था प्रयागराज के लिए रवाना

Youth SwarnaKar Sangh

जालंधर: यूथ स्वर्णकार संघ जालंधर के अध्यक्ष बॉबी धीर और प्रधान जतिंदर सहदेव की अगुवाई में प्रयागराज महाकुंभ के लिए पहला जत्था जालंधर से रवाना हुआ। इस यात्रा के दौरान संघ के उपाध्यक्ष और समाजसेवी भुवन मल्होत्रा, और स्वर्णकार संघ जालंधर के प्रधान हरजीत सिंह ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं। सभी सदस्यों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
Bhuvan Malhotra

भुवन मल्होत्रा ने इस ऐतिहासिक महाकुंभ के आयोजन के बारे में बात करते हुए कहा, "महाकुंभ ने हमारी आस्था और हिंदुत्व की भावना को और भी मजबूत किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजामों की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। यह आयोजन हम सभी के लिए गर्व का कारण है।"
उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ में डुबकी लगाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए सौभाग्य की बात है और इसके साथ ही यह हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को और मजबूत करता है।
इस अवसर पर जत्था रवाना करने वालों में प्रमुख रूप से चेयरमैन बॉबी धीर, प्रधान जतिंदर सहदेव, विनोद कपूर, गौरव लूथरा, ब्रिज मोहन बब्बर, संजीव कुमार, हिमांशु, राजीव, आशु, मणि, अनिल सतीश, सोनू चौहान, विक्की चौहान और रवि समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह जत्था महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हो चुका है, और सभी की सुरक्षित यात्रा की कामना की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages