जालंधर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आई.आर.ए.डी. प्रशिक्षण सेशन आयोजित - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

जालंधर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आई.आर.ए.डी. प्रशिक्षण सेशन आयोजित

Road Safety

जालंधर: सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एन.आई.सी. जालंधर ने पुलिस, ट्रांसपोर्ट, राजमार्ग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस/ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (आई.आर.ए.डी./ई.डी.ए.आर.) पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
आर.टी.ओ. जालंधर बलबीर राज सिंह, ए.सी.पी ट्रैफिक जालंधर सिटी महेश सैनी, डी.एस.पी ट्रैफिक जालंधर ग्रामीण मनजीत सिंह, डी.आई.ओ. रणजीत सिंह की अध्यक्षता में ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया।आर.टी.ओ बलबीर राज सिंह ने कहा कि आई.आर.ए.डी.प्रोजेक्ट परियोजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में एक सटीक और सुसंगत डेटा संग्रह प्रणाली स्थापित करने की आवश्यकता को देखते हुए, आई.आर.ए.डी. मोबाइल और वेब एप्लिकेशन विकसित की गई है।
सेशन का संचालन जिला रोलआउट मैनेजर मुकेश मल्होत्रा ​​ने किया। भाग लेने वाले विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर ए.टी.ओ विशाल गोयल, ए.डी.आई.ओ. सुमन कल्याणी आदि भी उपस्थित थे।

Road Accidents

Traffic Training


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages