कन्या शिक्षा प्रसार संगठन की पहल से महिलाओं को मिला हुनर और आत्मविश्वास - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 12 अप्रैल 2025

कन्या शिक्षा प्रसार संगठन की पहल से महिलाओं को मिला हुनर और आत्मविश्वास

Tailoring Course

जालंधर: जरुरतमंद महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के प्रयोजन से कन्या शिक्षा प्रसार संगठन (रजि) द्वारा आर्य समाज मंदिर माडल हाउस, जालंधर में महिलाओं को मुफ्त टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के कोर्स करवाए जा रहे हैं। आज कोर्स पूरा होने के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत पहुंचे। इन सर्टिफिकेट को मेहर चंद पोलिटेक्निक कालेज जालंधर द्वारा उपलब्ध करवाए गए।
इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया जा रहा कार्य बेहद प्रशंसनीय है। कन्या शिक्षा प्रसार संगठन के प्रधान एस एस चौहान ने अपने साथियों सहित मोहिंदर भगत को समारोह में आने के लिए धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम गंगोत्रा,आप नेत्री शौभा भगत एवं अन्य संगठन सदस्य उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages