"पंजाब सड़क सफाई मिशन" जालंधर बना मिसाल

SmartCity

जालंधर, 15 जुलाई: जिले में स्वच्छता की दिशा में एक नई शुरुआत! डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने 'पंजाब सड़क सफाई मिशन' के तहत जालंधर-फगवाड़ा मार्ग का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए।

💧 बरसात में पानी जमा न हो, सड़कें सुरक्षित और सुंदर रहें- इस मिशन का यही उद्देश्य है।
💪
डॉ. अग्रवाल ने खुद इस सड़क को गोद लिया है और इसकी निरंतर निगरानी करेंगे।


🎯 मिशन के मुख्य उद्देश्य:

  • गड्ढों की समय पर मरम्मत
  • सड़क चिन्हों की स्पष्ट मार्किंग
  • ब्लैक स्पॉट्स हटाना
  • स्ट्रीट लाइट्स चालू रहना
  • फुटपाथ और साफ-सफाई का नियमित ध्यान
  • कचरे का रोज़ाना उठाव

🛣️ जिले की 51 सड़कों को वरिष्ठ अधिकारियों ने गोद लिया है ताकि पंजाब को देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनाया जा सके- जैसा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का विज़न है।

📢 डॉ. अग्रवाल का संदेश स्पष्ट है:
"
समस्याओं का स्थायी समाधान तभी होगा जब हम उनकी जड़ तक जाएं। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और जनता को साफ-सुथरी, सुरक्षित सड़कें प्रदान करें।"

👏 यह सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि स्वच्छ और सुंदर पंजाब की ओर एक ठोस कदम है!