RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका

rrb

अगर आप 12वीं पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, तो RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2025 आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। रेलवे ने 3000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सबसे अच्छी बातभर्ती बोर्ड ने फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है, इसलिए अब भी आपके पास मौका है।

पहले लास्ट डेट 27 नवंबर 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 04 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। वहीं आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर 2025 तय की गई है।

इस भर्ती के जरिए रेलवे ट्रैफिक असिस्टेंट, अकाउंट क्लर्क, जूनियर क्लर्क, कमर्शियल क्लर्क और ट्रेन क्लर्क जैसे अहम पदों पर भर्ती करेगा।

 

RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 – महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में

जानकारी

विवरण

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद

ट्रैफिक असिस्टेंट, कमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क

कुल वैकेंसी

3050

विज्ञापन संख्या

CEN No. 07/2025

आवेदन शुरू

28 अक्टूबर 2025

आवेदन की नई अंतिम तिथि

04 दिसंबर 2025

फीस भुगतान की अंतिम तिथि

06 दिसंबर 2025

फॉर्म संशोधन तिथि

07 से 16 दिसंबर 2025

योग्यता

12वीं पास

आयु सीमा

18 से 30 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर)

सैलरी

₹19,900 – ₹25,500 (बेसिक पे, पदानुसार)

सेलेक्शन प्रोसेस

CBT-1, CBT-2 लिखित परीक्षा

अधिकृत नोटिफिकेशन

RRB NTPC UG 2025 Notification PDF

आवेदन लिंक

RRB NTPC 12th Level Vacancy Apply Online

 

RRB NTPC UG भर्ती 2025 के लिए योग्यता

1. शैक्षिक योग्यता

·         मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

·         SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम प्रतिशत की बाध्यता नहीं है।

·         निम्न पदों के लिए टाइपिंग स्पीड जरूरी:

Hindi Typing: 25 शब्द प्रति मिनट
English Typing: 30 शब्द प्रति मिनट

 

2. आयु सीमा

·         न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

·         अधिकतम आयु: 30 वर्ष

·         आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

·         आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

 

RRB NTPC 12th Level 2025 – आवेदन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

रेलवे भर्ती में आवेदन करना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1:

RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.rrbapply.gov.in

स्टेप 2:

"Latest Updates" सेक्शन में CEN 07/2025 (NTPC UG) पर क्लिक करें।

स्टेप 3:

यदि पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें, अन्यथा Create an Account पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4:

अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट करें।

स्टेप 5:

पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें और पूरी जानकारी ध्यान से भरें।

स्टेप 6:

अपना फोटो और हस्ताक्षर (सही साइज में) अपलोड करें।

स्टेप 7:

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 8:

फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

 

क्यों भरें यह फॉर्म?

12वीं पास युवाओं के लिए शानदार सरकारी नौकरी
अच्छी सैलरी और स्थिर करियर
पूरे भारत में पोस्टिंग का अवसर
सरकारी सुविधाएं, सुरक्षा और पेंशन बेनिफिट