जालंधर पासपोर्ट अदालत: लंबित आवेदनों का निपटारा 17 दिसंबर 2025 को - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

जालंधर पासपोर्ट अदालत: लंबित आवेदनों का निपटारा 17 दिसंबर 2025 को



passport sewa


जालंधर, 11 दिसंबर 2025: क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने जानकारी दी है कि जालंधर के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (SCO नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास) में 17 दिसंबर 2025 को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष सत्र सभी श्रेणियों के लंबित पासपोर्ट आवेदनों के निपटारे के लिए आयोजित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि जिन आवेदकों ने 31 अक्टूबर 2025 या उससे पहले पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके आवेदन किसी कारणवश लंबित रह गए हैं, उनके लिए यह पासपोर्ट अदालत बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि वे 17 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ पासपोर्ट कार्यालय में उपस्थित होकर अपने लंबित आवेदन का निपटारा करवा लें।

इसके अलावा, यश पाल ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट सेवाओं के लिए विदेश मंत्रालय ने किसी भी बिचौलिए या एजेंट को अधिकृत नहीं किया है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि वे अपना पासपोर्ट केवल विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी अनधिकृत एजेंट के झांसे में न आएं।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक सीधे पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages