जालंधर GST भवन में नए डिप्टी कमिश्नर का स्वागत, व्यापारियों को सहयोग का भरोसा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

जालंधर GST भवन में नए डिप्टी कमिश्नर का स्वागत, व्यापारियों को सहयोग का भरोसा

Jalandhar News

जालंधर: एंटी करप्शन सोसायटी (रजिस्टर्ड), जालंधर की ओर से जालंधर जीएसटी भवन में नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स पवनजीत सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में एंटी करप्शन सोसायटी के प्रधान सुभाष आनंद, चेयरमैन राकेश भाटेजा, यश पहलवान, पंकज शर्मा, दीपक कालिया, प्रिंस शर्मा, वाइस प्रधान विजय सेठी और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कुलदीप भोला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कर्णवीर सिंह, स्टेट टैक्स ऑफिसर भी उपस्थित रहे।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर पवनजीत सिंह ने एंटी करप्शन सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निभाएंगे।

उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी सामने आने पर उनकी समस्याओं को नियमानुसार सुना जाएगा और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपने कागजी रिकॉर्ड और हिसाब-किताब को पूरा एवं व्यवस्थित रखने की अपील भी की, ताकि विभागीय कार्यवाही सुचारु रूप से हो सके।

डिप्टी कमिश्नर ने एंटी करप्शन सोसायटी की ओर से किए गए स्वागत और मुलाकात के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, सोसायटी के सदस्यों ने पवनजीत सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में विभाग और व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages