आप आसानी से घर बैठे बनावा सकेंगे पासपोर्ट, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स:- जानने के लिए पूरा पढ़े


passport


वैसे तो विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए लोग खूब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन इससे उनका सिर्फ समय बर्बाद होता है। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए एजेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कई बार उनका काम नहीं हो पाता है। तो हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। तो आइए जानते है कैसे आप ऑनलाइन पासपोर्ट बनावा सकते हैं...

प्रतीकात्मक तस्वीर

पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पैन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

passport



पासपोर्ट के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको सरकार की पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://portal1.passportindia.gov.in/ पर जाना होगा। साइट पर जाने के बाद आपको बायीं ओर New User Registration के ऑप्शन क्लिक करना होगा। इसके बाद आपसे नाम और जन्म तारीख जैसी कुछ जानकारी पूछी जाएगी। साथ ही आपको नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस को चुनना होगा।

passport


इसके बाद आपको लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड बनाने होंगे। इसके बाद आपकी ई-मेल आइडी पर Conformation वाला मेल आएगा। अब आपको इसपर क्लिक कर एक्टिवेट करना पड़ेगा।

passport

एक बार फिर से आपके पास एक मेल और आएगा, जिसमें आपसे एक्टिवेशन के बारे में पूछा जाएगा और आपको 1,500 रुपये का पेमेंट करना होगा, वहीं यदि आप 60 पन्नों वाला पासपोर्ट बनवाना चाह रहे हैं तो आपको दो हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद सेंटर पर जाकर आपको डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा और फिर पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा। 

demo pic


सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब एक महीने के अंदर आपके डाक पते पर आपका पासपोर्ट डाक के जरिए पहुंच जाएगा। घर पर पहुंचने से पहले आप अपने पासपोर्ट का ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।





























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट