काम की खबर: आपका आधार कार्ड कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे करें पता


AADHAR CARD


आज के दौर में आधार कार्ड लोगों की जरूरत बन गया है, क्योंकि इससे अब हर तरह के सरकारी काम होते हैं। आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को ठगा भी जा रहा है। वहीं, आधार कार्ड के साथ होने वाले धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस स्थिति में यह जानना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने आधार कार्ड की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं...

AADHAR CARD

अपने आधार कार्ड की स्थिति जानने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा।

AADHAR CARD

इतना करने के बाद आपको माय आधार सेक्शन दिखाई देगा। इसके अलावा आप https://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-history पर टैप कर सीधा जा सकेंगे।

AADHAR CARD

अब आपसे आपका आधार नंबर पूछा जाएगा। यहां आपको 12 अंकों वाला आधार नंबर एंटर कर सिक्योरिटी कैप्चा डालना होगा। इसके बाद ओटीपी पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा।

AADHAR CARD
ओटीपी भरने के बाद आपके आधार कार्ड की पूरी जानकारी मिल जाएगी। आपको बता दें कि यह जानकारी पिछले छह महीने की होगी।

आधार


हाल ही में भारत सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक अहम फैसला लिया था। इसके तहत अब लोगों को आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग नाम या पता बदलवाने के लिए पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और शैक्षणिक संस्थान का लेटर में से किसी एक डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 



























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट