आप घर बैठे कर सकेंगे आधार कार्ड लॉक, कोई चाहकर भी नहीं कर पाएगा छेड़छाड़:- जानने के लिए पूरा पोस्ट पढ़े

AADHAR CARD


डिजिटलाइजेशन के इस दौर में लोग पहचान पत्र की बजाय अब सबसे ज्यादा आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इससे सिम लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक के काम आसानी से पूरे हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में आधार कार्ड को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिनमें इसके गलत उपयोग होने की जानकारी मिली थी। 

aadhar card


इस परेशानी से निपटने के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) ने लोगों को आधार लॉक या अनलॉक की सुविधा दी है। हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे है, जिससे आप आसानी से घर बैठे ही चंद मिनटों में आधार कार्ड लॉक कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड लॉक करने का पूरा तरीका...

AADHAR CARD

आधार कार्ड लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको लेफ्ट साइड की तरफ माय आधार का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करें।

AADHAR CARD

इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन दिखाई देंगे, यहां आप आधार लॉक या अनलॉक के विकल्प पर क्लिक करें।

AADHAR CARD


अब आपके सामने एक और पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पिनकोड एंटर करना होगा।


AADHAR CARD

अब आपके के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसको एंटर कर आधार कार्ड लॉक कर सकेंगे।  


AADHAR CARD


यदि आप आधार कार्ड अनलॉक करना चाहते हैं, तो आप वर्चुअल आईडी और सुरक्षा कोड डालकर अनलॉक कर सकते है।































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट