भिगोए या सूखे, जानें क्या है बादाम को खाने का सही तरीका: अधिक जानकारी को पूरी पोस्ट पढ़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 29 अगस्त 2022

भिगोए या सूखे, जानें क्या है बादाम को खाने का सही तरीका: अधिक जानकारी को पूरी पोस्ट पढ़े

आपने कई बार लोगों से सुना होगा कि भिगोए हुए बादाम सूखे बादाम से बेहतर होते हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि सूखे बादाम बेहतर हैं। अगर आप भी इसके पीछे का सच जानना चाहते हैं तो ये पोस्ट पूरी पढ़ें।


बादाम ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते है बल्कि ये प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर भी होते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ज़्यादातर लोग इससे जुड़े फायदों के बारे में जानते हैं और इसलिए बादाम को अपनी लाइफस्टाइल का ज़रूरी हिस्सा मानते है और रोज इसका सेवन करते हैं। हालांकि, हम में से ज़्यादातर लोग ये नहीं जानते कि बादाम को रातभर भिगो कर रखने से इसमें मौजूद पौषण और विटामिन दोगुने हो जाते हैं। 

हमें किस प्रकार के कैसे बादाम खाने चाहिए  

भिगोए हुए बादाम और सूखे के बीच अगर कोई चुनेगा तो वह स्वाद के अनुसार होगा। हालांकि, भिगोए हुए बादाम ज़्यादा सेहतमंद होते हैं। बादाम के छिलकों में टैनिन मौजूद होता है, जो शरीर को पोषक तत्व सोखने से रोकता है। बादाम भिगोने से इसके छिलके आसानी से निकल जाते हैं और शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही भिगोए हुए बादाम मुलायम होते हैं और पचाने में भी आसान होते हैं। बादाम को 5 से 6 घंटों तक भिगोना काफी है, वैसे आप इन्हें रात भर के लिए भी भिगो सकते हैं। 

बादाम को भिगोने का सही तरीका

एक कप पानी लें और उसमें मुट्ठी भर बादाम डालें। अब इसे ढक दें और 6 से 8 घंटों के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी फेंक दें और बादाम के छिलके निकाल कर खाएं। आप इसे प्लास्टिक कंटेनर में भी रखकर एक हफ्ते तक खा सकते हैं।

बादाम में पोषक तत्व

बादाम विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन समृद्ध पोषक तत्व की वजह से ही बादाम को सुपरफूड माना जाता है। इनमें मौजूद प्रोटीन की वजह से आपका पेट काफी समय तक भरा रहता है और इसमें मौजूद मैंगनीज आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाने और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages