जालंधर(विशाल) थाना बस्ती बावा खेल के थानेदार ने गाड़ी की साइड लगने की शिकायत पर नगर निगम के ड्राइवर से हाथापाई की जिसको लेकर मामला गरमा गया और ड्राइवर ने जब यह बात अपनी यूनियन को बताई तो यूनियन के मेंबर इकट्ठे हुए और उन्होंने राज नगर मेन रोड पर जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया नगर निगम ड्राइवर यूनियन की मांग थी कि जिस पुलिस मुलाजिम ने ड्राइवर विकी से हाथापाई की है वह अपनी गलती का एहसास करके माफी मांगे यह धरना प्रदर्शन लंबे समय तक चलता रहा रोड जाम को देखते हुए थाना प्रभारी कमलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत किया उधर थाना प्रभारी का कहना है कि थानेदार और नगर निगम के ड्राइवर के बीच जो भी कहासुनी हुई थी उसका समझौता हो गया है
Post Top Ad
मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020
Home
News
पुलिस मुलाजिम ने निगम के ड्राइवर से की हाथापाई यूनियन ने रोड जाम कर किया धरना प्रदर्शन: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
पुलिस मुलाजिम ने निगम के ड्राइवर से की हाथापाई यूनियन ने रोड जाम कर किया धरना प्रदर्शन: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
Tags
# News
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
News
Tags
News
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें