कोरोना वायरस पर भारत की बड़ी जीत, केरल में तीन मरीज हुए ठीक: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

कोरोना वायरस पर भारत की बड़ी जीत, केरल में तीन मरीज हुए ठीक: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े

चीन समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. हालांकि, भारत ने कोरोना वायरस पर बड़ी सफलता दर्ज की है. कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों भारतीयों का संक्रमण खत्म हो गया है. केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की स्थिति में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इससे पहले केरल के दो मरीजों को कोरोना वायरस से सही होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. इसमें एक का इलाज कसारगोड के कंझनगढ़ सरकारी अस्पताल में चल रहा थी, जबकि दूसरे छात्र का अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में अस्पताल चल रहा था. दोनों के सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages