आज के समय में आधार कार्ड (Aadhar Card) एक जरूरी डॉक्यूमेंट हो गया है। ज्यादातर सरकारी योजनाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। बच्चों के एडमिशन की बात आए तो वहां भी आधार कार्ड जरूरी हो गया है। UIDAI की ओर से 5 साल से कम उम्र के बच्चों को नीले रंग का आधार कार्ड दिया जा रहा है। बाल आधार किसी भी आधार केंद्र पर जाकर बनवाया जा सकता है। 5 साल की आयु पूरी होने के बाद बच्चे की बायोमैट्रिक डिटेल्स को अपडेट कराना होगा। 7 साल तक अपने बच्चे की बायोमैट्रिक डिटेल्स अपडेट नहीं कराने पर कार्ड सस्पेंड हो जाएगा। अपडेट का काम किसी भी नजदीकी आधार केंद्र में मुफ्त में कराया जा सकता है। UIDAI ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। UIDAI ने लिखा है, 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बाल आधार जरूरी है। यह 5 साल तक वैध रहेगा। 5 साल से छोटे उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक जानकारी नहीं ली जाती है। लेकिन, बच्चे की उम्र 5 साल से अधिक होने पर बायोमेट्रिक रिकॉर्ड अपडेट कराना होता है।
Post Top Ad
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020
Home
Awareness
AADHAAR: बच्चों को दिया जा रहा है ब्लू कलर का आधार कार्ड, इसकी खासियत जानने को पूरी खबर पढ़े
AADHAAR: बच्चों को दिया जा रहा है ब्लू कलर का आधार कार्ड, इसकी खासियत जानने को पूरी खबर पढ़े
Tags
# Awareness
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
Awareness
Tags
Awareness
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें