मोगा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई व्यापारी की कार, परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

मोगा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई व्यापारी की कार, परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत

मोगा में व्यापारी की कार इंडियन ऑयल कंपनी के ट्रक से जा टकराई। हादसे में व्यापारी उनकी पत्नी बेटा व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।...

मोगा(शंकर यादव): कंपनी के टूर से परिवार सहित गोवा से लौटे मोगा के लुब्रिकेंट ऑयल व्यापारी की कार शहर में प्रवेश करते ही सड़क किनारे खड़े एक इंडियन ऑयल कंपनी के ट्रक से जा टकराई। हादसे में व्यापारी उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को रेल रेलवे रोड के दुकानदारों ने शोक में बाजार बंद रखा।
मोगा के 48 वर्षीय व्यापारी राजीव मित्तल इंडियन ऑयल कंपनी की लुब्रिकेंट आयल सर्वो के डिस्ट्रीब्यूटर थे। कंपनी ने उन्हें हाल ही में टूर दिया था। पांच दिन पहले ही वे कंपनी के टूर पर गोवा अपनी पत्नी मंजू मित्तल, बेटा शुभम एवं बेटी निधि के साथ गोवा घूमने गए थे। सोमवार सुबह फ्लाइट से भी दिल्ली पहुंच गए थे। यहां पर राजीव मित्तल अपने कजिन के यहां में कुछ समय रुके थे। बाद में शाम के समय नोएडा में लगे एक्सपो भी देखा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages