योगी सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब इस नाम से जाना जाएगा अयोध्या बस स्टॉप: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

योगी सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब इस नाम से जाना जाएगा अयोध्या बस स्टॉप: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े



अब अयोध्या धाम के नाम से बनेगा अयोध्या का टिकट 
और 
फैजाबाद बस स्टॉप का नाम बदलकर अयोध्या बस स्टॉप कर दिया गया है

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनगरी को अयोध्या धाम बनाने की कवायद में एक और बदलाव किया है. राज्य परिवहन विभाग ने टिकट में 'अयोध्या धाम' को भी जोड़ दिया है.
दरअसल, यूपी के परिवहन विभाग ने अयोध्या बस स्टॉप को अयोध्या धाम के नाम से बदल दिया है. इस मतलब यह है कि अब अयोध्या का टिकट अयोध्या धाम के नाम से बनेगा. वहीं, बदलाव की इस कड़ी में फैजाबाद बस स्टॉप को बदलकर अयोध्या बस स्टॉप कर दिया गया है. इस प्रकार राज्य की योगी सरकार राम की नगरी को अयोध्या धाम बनाने की कवायद में जुट गई है.
बता दें कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर ट्रस्ट के नाम का ऐलान किया और बताया कि इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे. इस ट्रस्ट का नाम रखा गया 'श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र'.
सरकार द्वारा ट्रस्ट के सदस्यों के नामों के ऐलान के बाद से ही मंदिर निर्माण को लेकर बातचीत शुरू हो गई. ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कह चुके हैं कि मंदिर निर्माण को लेकर 19 फरवरी को दिल्ली में पहली बैठक होगी जिसमें एजेंडे पर चर्चा की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages