जालंधर,(विशाल) बीते दिनों आबादपुरा मेले के दौरान टैटू आर्टिस्ट सरबजीत सिंह चीमा की हत्या मामले में मुख्य आरोपित नीरज सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि मेले के दौरान नीरज और सरबजीत की किसी बात पर बहस हो गई थी। बाद में नीरज अपने साथियों को लेकर आया और उसने सरबजीत पर हमला कर दिया। उसके पास सर्जिकल ब्लेड था जिससे उसने सरबजीत के गले पर वार किया। हमला करने के बाद नीरज अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। सरबजीत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में नीरज, उसके सगे भाई सूरज, जोगी, साहिल, गोपाल और कुंदन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सूरज और कुंदन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के मुख्य आरोपित नीरज और रोहन कुमार उर्फ जोगी को कल वीरवार गिरफ्तार किया गया। हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को भी बरामद कर लिया गया है। चारों को रिमांड पर लेकर उनके फरार साथी सूरज और गोपाल की तलाश की जा रही है
Post Top Ad
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020
मेले के दौरान टैटू आर्टिस्ट की हत्या मामले में 4 ग्रिफ्तार: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
Tags
# Crime
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
Crime
Tags
Crime
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें