इमरान खान की धमकी...तो ये होगी मोदी की आखिरी गलती - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

इमरान खान की धमकी...तो ये होगी मोदी की आखिरी गलती


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान को युद्ध में दस दिन में ही धूल चटा देने वाले बयान के बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी की चेतावनी पर कहा कि मोदी यह जान लें कि पाकिस्तान पर हमला उनकी आखिरी गलती होगी.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार को मनाए गए 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के मौके पर इमरान ने कहा, "मोदी किसी गलतफहमी में न रहें. अगर उन्होंने पाकिस्तान पर हमला किया तो यह उनकी आखिरी गलती होगी."
इमरान ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने पर कहा, "मोदी ने घमंड में 5 अगस्त को जो गलती की, उसे देखते हुए और अल्लाह पर ईमान रखते हुए मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि अब कश्मीर 'आजाद' होगा. दुनिया कश्मीर का संज्ञान ले रही है."

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages