Header Ads

आतंकवादी ने सिर पर गोली मारी, फिर भी जवान ने नहीं हारी हिम्मत, 2 आतंकियों को किया ढेर


श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके में लवेपोरा इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ में बुधवार को दो आतंकवादी मारे गए और एक आतंकी गंभीर रूप से घायल हुआ जिसका इलाज श्रीनगर के स्टेट अस्पताल में चल रहा है. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन शहीद हो गए. शहीद होने से पहले, बिहार के लाल शहीद रमेश रंजन ने जिस तरीके से आतंकियों से लोहा लिया, उसे पढ़कर आपको भी उनकी शहादत पर गर्व होगा. 
सीआरपीएफ के एडीजीपी जुल्फकार हसन ने शहीद रमेश रंजन की वीरता की कहानी जो बताई, उसे आप भी पढ़िए. उन्होंने कहा "श्रीनगर के बाहरी इलाके में लवेपोरा इलाके में तीन लोग एक स्कूटर पर 73 बटालियन के नाका की ओर आ रहे थे, वो बिना हेलमेट के थे और उन्हें रोका गया. स्कूटी पर सवार अंतिम व्यक्ति नीचे उतर गया और चादर को फेंकते हुए बंदूक निकल कर सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन के सिर पर गोली मार दी. जवान ने हिम्मत नहीं हारे और आतंकियों को माकूल जवाब दिया और दो आतंकवादी को मार गिराया. तीसरे आतंकवादी को भी घायल कर दिया." 
शहीद CRPF कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला निवासी थे. 3 साल पहले बड़े ही धूमधाम से सीआरपीफ कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन की शादी हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक शहीद के दो बड़े भाई दिल्ली में इंजिनियर हैं. उनके पिता जी राधा मोहन सिंह रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.