पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर

जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के पुलवामा के त्राल में 3 आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मारे गए तीनों आतंकी अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े हुए थे। इनकी पहचान जहांगीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल बट और उजैर अमीन बट के तौर पर हुई है। ये तीनों स्थानीय आतंकी हैं। जहांगीर पहले हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन में था और करीब डेढ़ माह पहले ही यह अंसार गजवातुल हिंद में शामिल हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages