आधार कार्ड को लेकर क्यों जारी हुए नागरिकता साबित करने के नोटिस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

आधार कार्ड को लेकर क्यों जारी हुए नागरिकता साबित करने के नोटिस

हैदराबाद में रहने वाले मोहम्मद सत्तार ख़ान नाम के शख़्स को आधार के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक नोटिस मिला है जिसमें उनपर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों पर आधार कार्ड बनवाने का आरोप लगा है. सत्तार ख़ान का दावा है कि वह भारतीय नागरिक हैं मगर इस नोटिस में उनसे अपनी 'नागरिकता साबित' करने के लिए भी कहा गया है. आधार कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में नागरिकता साबित करने के लिए कहे जाने पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि आधार को नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाता है.
इस संबंध में आधार जारी करने वाले संस्थान यूआईडीएआई का कहना है कि उसने हैदराबाद पुलिस की ओर से मिली शिकायत के आधार पर यह क़दम उठाया है. अधिकारियों का यह भी कहना है कि अगर नोटिस में इस्तेमाल शब्दावली आधार के नियमों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो इसे बदला जा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages