सेंट्रल हल्के के विधायक राजेंद्र बेरी ने पी ऐ पी चौक में लगाया धरना: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

सेंट्रल हल्के के विधायक राजेंद्र बेरी ने पी ऐ पी चौक में लगाया धरना: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े


जालंधर (विशाल )सेंट्रल हल्के के विधायक राजेंद्र बेरी अपने क्षेत्र के निवासियों की परेशानी का हल नहीं निकाल पाने के कारण आज पी ऐ पी चौक पर धरना देते हुए नजर आये। आपको बता दें कि पी ऐ पी चौक से चुगिट्टी साइड जाने वाली रोड को नेशनल हाईवे बंद कर रखा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र के आसपास आने वाली सभी कॉलोनियों का रास्ता पी ऐ पी से कट चुका है। जिसकी समस्या का शिकार सभी कॉलोनी वासियों को होना पड़ रहा है क्योंकि पी ऐ पी से आजकल लोगों को गुरु नानक पुरा होते हुए ही जाना पड़ता है । एक तो वहां की सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को आए आए दिन मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वही रेलवे फाटक लगातार बंद होने की वजह से लोग कई बाद घंटों जाम में फंसे रहते हैं। वही दूसरा रास्ता लोगों को रामा मंडी के पुल से होकर गुजरना पड़ता है वहां भी लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है । इस क्षेत्र के लोग कई बार यह समस्या लेकर विधायक राजेंद्र बेरी के पास जा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान न हो पाने के कारण आज विधायक राजेंद्र बेरी को भी प्रशासन के खिलाफ धरना देना पड़ा ।आपको बता दें बिजली घर के पास में भी बने कूड़े के ढेर को लेकर लोगों में काफी रोष है और लोग इसे जल्द यहां से हटाने की कई बार मांग विधायक महोदय से कर चुके हैं।
सुस्त रफ्तार से चल रहा ड्रेन का काम 
विधायक बेरी ने कहा कि पीएपी से रामा मंडी तक बनाई जा रही ड्रेन का काम भी बहुत सुस्त रफ्तार से चल रहा है और यह लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। विधायक ने कहा कि पीएपी वाला रास्ता बंद होने से ज्यादातर लोग गुरु नानक पुरा रोड की तरफ से जा रहे हैं। इससे इस रोड पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इस कारण चौगिटी, कोट रामदास, गुरु नानक पुरा, बशीरपुरा, मोहन विहार के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया गया नोटिस जारी
पीएपी चौक से रास्ता बंद करने का मुद्दा एक दिन पहले मंगलवार को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में भी उठा था। इसमें नेशनल हाईवे ऑथोरिटी से पीएपी चौक का रास्ता बंद करने पर जवाब तलबी करनी थी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके चलते बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को नोटिस जारी करने का ऑर्डर कर दिया। दूसरी ओर राजेंद्र बेरी धरने का ऐलान कर ही चुके थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages