Header Ads

आधार कार्ड कैसे बनवाएं? घर बैठे हो जाएंगे सारे काम online:अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि एक पहचान पत्र है। आधार किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बहुत जरूरी है। नया आधार कार्ड पाने के लिए आपको लंबी लाइनों में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है।
घर बैठे लें अपाइंटमेंट 
आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI ) आपको फ्री में ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। यानी आप घर पर ही आधार कार्ड बनवाने के लिए सेवा केंद्रों पर की अपाइंटमेंट ले सकते हैं। 
आइए जानते हैं कि आप कैसे अपाइंटमेंट ले सकते हैं। 
  • ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको ad My Aadhaar ’टैब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का विकल्प मिलेगा। 
  • इसे देखने के बाद, आपको शहर के स्थान का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा।
  • शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपाइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
  • उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपाइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
आप मोबाइल आधार एप का भी उपयोग कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे।
यूआईडीएआई के मोबाइल आधार (mAadhaar) एप के जरिए भी अपने काम निपटा सकते हैं। इस एप से जनता को काफी आसानी होती है क्योंकि इस एप में लोगों को कई आधार संबंधी सेवाएं मिलती हैं। इन सेवाओं में आधार डाउनलोड करना, उसका स्टेटस चेक करना, आधार रीप्रिंट के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि शामिल है। ऐप के जरिए आपको बायोमेट्रिक को लॉक और अनलॉक करने का विकल्प भी मिलेगा।
इस एप पर सेवाओं के हैं दो सेक्शन 
  • पहला - मुख्य सेवा डैशबोर्ड, जिसमें आपको पुनर्मुद्रण आदेश, पता बदलने, ऑफ़लाइन ई-केवाईसी डाउनलोड करने, क्यूआर कोड को स्कैन करने, ई-मेल में परिवर्तित या सत्यापित करने आदि की सुविधाएं मिलती हैं।
  • दूसरा - मेरा आधार अनुभाग, जिसमें आपको आधार प्रोफाइल के लिए एक व्यक्तिगत अनुभाग मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.