लोन की किश्तों को लेकर परेशानी के चलते ASI ने मारी खुद को गोली - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 11 अक्टूबर 2020

लोन की किश्तों को लेकर परेशानी के चलते ASI ने मारी खुद को गोली


पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाले पीओ स्टाफ में तैनात एएसआई हीरालाल ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसीपी हरसिमरत सिंह और थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एएसआई हीरा लाल ने काफी कर्ज लिया था। गांव पंडोरी में रहने वाले हीरा लाल ने अपनी सारी जमीन बेच दी थी और होशियारपुर शहर में एक कोठी बना ली थी। महीने की लगभग चालीस हजार किस्तें अदा कर रहे थे। इस वजह से वह परेशान रहता था। एसीपी हरसिमरत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages