मोहाली में बल्ह पीपली के युवक की गोली मारकर हत्या, ओवरटेक को लेकर हुआ था झगड़ा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 11 अक्टूबर 2020

मोहाली में बल्ह पीपली के युवक की गोली मारकर हत्या, ओवरटेक को लेकर हुआ था झगड़ा


पंजाब के मोहाली में पडऩे वाले जीरकपुर कस्बे में स्थित वीआईपी रोड पर मंडी के धर्मपुर उपमंडल की सजाओपीपलु पंचायत के बल्ह पिपली गांव के निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अनिल ठाकुर (35) पुत्र बीरी सिंह निवासी गांव बल्ह पिपली तहसील धर्मपुर के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मूलरूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला अनिल लिफ्ट स्पेयर पार्ट व फिटिंग का काम करता था। अनिल को लगी थीं 2 गोलियां शुक्रवार देर रात जब वह अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था तो डेढ़ बजे रात को ओवरटेक को लेकर हुए झगड़े में एक फॉच्र्यूनर सवार ने उसे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावार ने अनिल पर 3 गोलियां चलाईं थीं, जिसमें से 2 अनिल को लगी जबकि एक गाड़ी में लगी। अनिल के दोस्तों के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। इधर, घटना का पता चलते ही अनिल ठाकुर के स्वजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें भी खरड़ पुलिस से घटना बारे जानकारी दी गई है और पूरे मामले की रिपोर्ट का इंतजार है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages