कोरोना संकट के बीच पंजाब में सियासी घमासान, दिल्ली पहुंचे 25 विधायक - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 31 मई 2021

कोरोना संकट के बीच पंजाब में सियासी घमासान, दिल्ली पहुंचे 25 विधायक


कोरोना संकट से जूझ रहे पंजाब में इस समय एक राजनीतिक संकट भी खड़ा हो गया है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले पंजाब कांग्रेस में फूट की स्थिति बन गई है। ऐसे में अब केंद्रीय आलाकमान ने स्थिति को संभालने के लिए हस्तक्षेप किया है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है। यहां सभी विधायक और मंत्री तीन सदस्यों के पैनल से मिलेंगे, जहां वे अपनी समस्याएं रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील झाखड़, मंत्री चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कांग्रेस के करीब दो दर्जन विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने के आरोपों के बाद कांग्रेस विधायकों ने अपनी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। उसी के चलते मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages