आरबीआई ला रहा है 100 रुपये का नया नोट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 29 मई 2021

आरबीआई ला रहा है 100 रुपये का नया नोट


भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) 100 का नया नोट लाने जा रहा है। खास बात यह है कि नया नोट चमकदार होने के साथ-साथ काफी टिकाऊ भी होगा। वार्निश के साथ यह नोट पहले परीक्षण के रूप में जारी किया जाएगा। बाद में इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा।
न फटेगा, न पानी में खराब होगा
आरबीआई ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि वार्निश पेंट होने की वजह से नया नोट न तो फटेगा और न ही पानी में खराब होगा। इसलिए इस नोट को ज्यादा सावधानी से रखने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, रिजर्व बैंक को हर साल लाखों करोड़ रुपये के गंदे या कटे-फटे नोटों को बदलना पड़ता है। दुनिया के कई देश इस समस्या से निजात पाने के लिए प्लास्टिक के नोटों का इस्तेमाल करते हैं। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसे आजमाने का फैसला किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages