हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक झुलसा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 27 जून 2021

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक झुलसा


जालंधर: घर के ऊपर से निकलने वाली हाई वोल्टेज की तारो में शॉर्ट सर्किट से एक 13 वर्षीय बालक आग की चपेट में आ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आपकी जानकारी को बतादें कि यह घटना ग्रीन वैली बस्ती दानिशमंदा की है। जहा हाई वोल्टेज तारों में शॉर्ट सर्किट होने से नीचे खडा लड़का आग की चपेट में आ गया, जिससे वह 90% तक जल गया। घायल अवस्था में हर्ष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। लड़के की मां रानी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से जब उसके बेटे को आग लगी तो वह उस वक्त घर में नहीं थी। उनकी दोनों बेटियां बर्तन साफ कर रही थीं और लड़का वाशिंग मशीन के पास खड़ा था। मोहल्ला निवासी अपने बेटे को सिविल अस्पताल पहुँचाया।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages