बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 27 जून 2021

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी


जालंधर: शहर में चोर इन दिनों बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरबंस नगर में सामने आया जहां चोरों ने एक बंद कोठी को निशाना बनाया और लाखों की नकदी और जेवरात उड़ा दिए। घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर की अलमारी और सामान की तलाशी ली है और चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त घर के लोग घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव हिमाचल प्रदेश चले गए हुए थे। इस घटना को चोरों ने पीछे से अंजाम दिया है। हालांकि चोरों ने कितना माल चुराया है इसकी जानकारी परिजनों के लौटने के बाद ही पता चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages