आधी रात को पानी पीने के लिए उठी 12 साल की बच्ची को सांप ने काटा, अंधविश्वास के चलते हुई मृत्यु - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 29 जून 2021

आधी रात को पानी पीने के लिए उठी 12 साल की बच्ची को सांप ने काटा, अंधविश्वास के चलते हुई मृत्यु


भगत सिंह कॉलोनी में देर रात पानी पीने के लिए उठी 12 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया। नाबालिग काफी देर तक तडफती रही लेकिन उसके परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने के बजाय उसे झाड़ फूंक करवाने में समय बर्बाद करते रहे। आधे घंटे के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा, आधे घंटे के बाद, वर्षा को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा एक ऑटो की व्यवस्था कर, एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे वहा भर्ती नहीं किया गया। निजी अस्पताल में भर्ती न करने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान वर्षा पुत्री संजीत राम वासी भगत सिंह कॉलोनी  के रूप में हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages