Header Ads

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए 3 विधायक


पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी में सेंध लगा दी। आप के तीन विधायक आज गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भोलाथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के साथ जगदव सिंह कमलू और पीरमल सिंह धौला भी कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तीनों विधायकों का पार्टी में किया स्वागत।
कांग्रेस की पंजाब इकाई के ट्वीट के मुताबिक, 'मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक सुखपाल खैरा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष और आप के दो सहयोगियों मौर के जगदेव सिंह कमलू और भदौर के विधायक पीरामल सिंह धौला का पार्टी में स्वागत किया।


कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.