फर्जी सीबीआई छापेमारी कर लुटेरों ने परिवार को बनाया बंधक, सोना व लाखों रुपये लेकर हुए फरार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 3 जून 2021

फर्जी सीबीआई छापेमारी कर लुटेरों ने परिवार को बनाया बंधक, सोना व लाखों रुपये लेकर हुए फरार


पंजाब के गुरदासपुर के डीडा सांसियाँ गांव में 7 लुटेरों ने फर्जी सीबीआई छापेमारी कर एक परिवार को घर के अंदर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर की तलाशी ली और 35 तोला सोना, चार लाख रुपये नकद और सात मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार डीडा सांसियाँ गांव में दो इनोवा कार में सवार 7 लोग आए। मुख्य दरवाजा खटखटाने के बाद घर की बुजुर्ग महिला शिमला देवी ने दरवाजा खोला तो सामने एक महिला समेत चार लोग खड़े थे। इन लोगों ने कहा कि आप लोग चिट्टा बेचते हैं, इसलिए चंडीगढ़ से सीबीआई का छापा है। छापेमारी के बहाने घर में घुसकर लुटेरों ने पूरे परिवार को बंदूक की नोक पर एक जगह बैठा दिया, इस दौरान इन लुटेरों के तीन साथी भी घर के अंदर घुस गए और सारी घटना को अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages