Header Ads

पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 जून से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं


पंजाब यूनिवर्सिटी और 195 संबद्ध कॉलेजों ने सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक, 28 जून से सेमेस्टर परीक्षाएं कराने का फैसला किया गया है। इन परीक्षाओं में ढाई लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस, संबद्ध कॉलेज के अलावा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और निजी उम्मीदवार शामिल होंगे। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के साथ-साथ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर अगले सप्ताह प्रशासन के अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन कोरोना महामारी के चलते लगातार तीसरी बार ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस बार परीक्षा को लेकर कुछ नए नियम भी जारी हो सकते हैं। पीयू प्रशासन से ऑनलाइन परीक्षाओं में नकल की कई शिकायतों के बाद अब परीक्षाएं बेहतर तरीके से कराने पर ध्यान दिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो 28 जून से परीक्षाएं शुरू की जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.