जालंधर : बहू ने ससुर के द्वारा छेड़खानी का वीडियो बना किया वायरल, आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 1 जून 2021

जालंधर : बहू ने ससुर के द्वारा छेड़खानी का वीडियो बना किया वायरल, आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या


जालंधर में आज मंगलवार को ससुर के द्वारा बहू से छेड़छाड़ के केस ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। ससुर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बहू ने हाल ही में अपने ससुर का एक वीडियो बना वायरल किया था। जिसमें वह उसके साथ शारीरिक शोषण करता नजर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी ससुर की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में लंबित थी, जिस पर बुधवार को फैसला होना था।
आपकी जानकारी को बता दें कि अटारी बाजार निवासी युवती की शादी तेजमोहन नगर के एक युवक से हुई थी।महिला का कहना था कि उसका ससुर उससे जबरदस्ती करता था। वह जानती था कि उसकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करेगा, इसलिए उसने वीडियो बना लिया। 5 मई को बहू ने यह वीडियो वायरल भी किया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई गई थी। जमानत की तारीख बुधवार जानी की थी, लेकिन आज मंगलवार को आरोपी ने डीएवी कॉलेज की रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages