सऊदी अरब: मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर जारी हुआ नया आदेश, आवाज कम नहीं रखने वालों पर होगी कार्रवाई - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 1 जून 2021

सऊदी अरब: मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर जारी हुआ नया आदेश, आवाज कम नहीं रखने वालों पर होगी कार्रवाई


रियाद: मुस्लिम देश सऊदी अरब ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को लेकर कड़ा कदम उठाया है. सऊदी सरकार ने लाउडस्पीकरों के सीमित उपयोग के लिए कहा है। इस्लामिक मामलों के मंत्री अब्दुल्लातिफ अल-शेख ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया। जिसमें मस्जिदों को सिर्फ अज़ान (प्रार्थना के लिए पुकारना) और इक़ामत (प्रार्थना के लिए तकबीर) के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने को कहा गया है। 
सऊदी अरब सरकार ने एक ट्वीट के जरिए नए नियमों की जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि लाउडस्पीकर का वॉल्यूम उसकी क्षमता के एक तिहाई पर रखा जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। इसके मुताबिक मस्जिदों से जुड़े लोगों को बाहरी लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल सिर्फ अजान और इकामत के लिए करना होगा। साथ ही आवाज कम रखनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages