थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किमी तक फैला धुंआ - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 28 जून 2021

थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किमी तक फैला धुंआ


जालंधर: लम्मा पिंड के पास एक थिनर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। थिनर फैक्ट्री के अंदर लगी आग बहुत तेजी से भड़क रही थी। अंदर से धमाकों की आवाजों से पता चलता था कि फैक्ट्री के अंदर कई थिनर के सिलिंडर पड़े होंगे, जो आग के कारण फट रहे थे। आगजनी के चलते फैक्ट्री की छत भी गिर गई। थिनर के सिलेंडरों में लगातार विस्फोट हो रहे थे। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages