गुरु नानक पुरा में पानी की टंकी से कूदी महिला, मौके पर हुई मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 28 जून 2021

गुरु नानक पुरा में पानी की टंकी से कूदी महिला, मौके पर हुई मौत

महिला ने गुरु नानक पुरा फाटक के पास पानी की टंकी से लगाई छलांग, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज सुबह 10:30 बजे की है। महिला के पास ऐसा कोई दस्तावेज न होने के चलते मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों से महिला की शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages