पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज एक कोविड समीक्षा बैठक बुलाई जिसमें लॉकडाउन को 10 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, हालांकि कई रियायतें दी गई हैं।
मिली ये रियायतें
- प्रदेश में 10 जुलाई से 50 प्रतिशत संख्या के साथ बार व पब परिसर खुलेंगे
- पंजाब में भी कौशल विकास केंद्र और विश्वविद्यालय खोलने की अनुमति दी गई है लेकिन शर्त यह है कि आने वाले स्टाफ और छात्रों के पास वैक्सीन की कम से कम एक खुराक होनी चाहिए
- बशर्ते ielts कोचिंग संस्थान को पहले ही खोलने की अनुमति दी गई है। छात्रों और कर्मचारियों को कम से कम वैक्सीन की एक खुराक लेनी जरूरी होगी अब
- मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बार और पब के बीच शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, वेटर व अन्य स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की खुराक लेनी जरूरी होंगी, शर्तें पूरी तरह सुनिश्चित करना मालिक की जिम्मेदारी होगी.
0 टिप्पणियाँ