केंद्र सरकार द्वारा रबी के बाद खरीफ फसल के ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) पर रोक लगाने का मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। धान पर तीन प्रतिशत ग्रामीण विकास कोष नहीं देने के बाद अब केंद्र सरकार ने रबी फसल के लिए भी ग्रामीण विकास कोष की राशि पर रोक लगा दी है। दरअसल, पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास कोष की राशि किसानों की कर्जमाफी के लिए खर्च कर दी थी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस वजह से आगे की रकम रोक दी है।
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और आरडीएफ को तत्काल जारी करने की मांग की थी। इस दौरान गोयल ने किसान कर्जमाफी के लिए आरडीएफ की राशि खर्च करने पर आपत्ति जताई।
0 टिप्पणियाँ