राहुल गांधी दे रहे हैं फ्री वैक्सीन का सुझाव और पंजाब सरकार बेचने में जुटी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 6 जून 2021

राहुल गांधी दे रहे हैं फ्री वैक्सीन का सुझाव और पंजाब सरकार बेचने में जुटी


निजी अस्पतालों को कोराेना की वैक्सीन बेचने को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस मामले को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। विपक्ष इस मामले में कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर हमला बोल रहा है। विपक्ष का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन देने का सुझाव दे रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी पार्टी की पंजाब सरकार इसे बेचने में लगी हुई है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया है और मामले की सीबीआई जांच कराई जाने की मांग की है। आप ने कहा है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को बर्खास्त किया जाना चाहिए। बता दें कि मामला गर्म होने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने के फैसले को रद्द करने की बात कही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages