ऑपरेशन ब्लू स्टार एनिवर्सरी: श्री हरिमंदिर साहिब में कार्यक्रम दौरान खालिस्तानी नारे लगाते गर्मपंथी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 6 जून 2021

ऑपरेशन ब्लू स्टार एनिवर्सरी: श्री हरिमंदिर साहिब में कार्यक्रम दौरान खालिस्तानी नारे लगाते गर्मपंथी


घल्लूघारा दिवस जून 1984 में श्री हरिमंदिर साहिब में सैन्य कार्रवाई के दौरान मारे गए सिखों की याद में मनाया गया। इस अबसर पर कई चरमपंथियों के हाथों में 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'खालिस्तान साडा हक है' वाले बैनर दिखाई दिए। भिंडरावाला के पोस्टर लहराए गए और खालिस्तान के झंडे और तलवारें भी लहराई गईं। सुबह अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार व शिरोमणि समिति के पदाधिकारियों ने शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान श्री हरमंदिर साहिब अकाल तख्त साहिब के सामने विभिन्न जत्थबंदियों की ओर से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
इस दौरान जत्थेबंदियों की ओर से खालिस्तान बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार की ओर से समाज के नाम संदेश पढ़ा गया। घालूघरा दिवस के मौके पर हरमंदिर साहिब में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages