पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ छापा मारा, शाहकोट में 1.25 किलो अफीम के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जालंधर पुलिस के अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब शाहकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर सवार दो अफीम तस्करों को 1.25 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा के कोट इसे खां थाना के अंतर्गत तलवंडी निवासी करज सिंह और गुरसाब सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने