कपूरथला सिविल अस्पताल में नवजात के जन्म के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लगा ईलाज में लापरवाही का आरोप


सिविल अस्पताल कपूरथला में गुरुवार को गांव डोगरांवाल निवासी एक महिला ने बेटी को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान बिंदर कौर पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव डोगरांवाल के रूप में हुई है। मृतक के भाई हरप्रीत सिंह निवासी हबोवाल  ने थाने को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन की शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी बहन गर्भवती थी। 16 जून को ससुराल वालों ने बिंदर कौर को डिलीवरी के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में 17 जून की दोपहर करीब 2.30 बजे उसने एक बेटी को जन्म दिया। रात 8.30 बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टरों की ओर से इलाज में लापरवाही के कारण उसकी बहन की मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट