पंजाब में एक और युवक चढ़ा नशे की बलि - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 28 जुलाई 2021

पंजाब में एक और युवक चढ़ा नशे की बलि


पंजाब: मलौट में तीन बहनों के इकलौते भाई की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई, मृतक की पहचान जगसीर सिंह निवासी अजीत सिंह नगर, मलौट के रूप में हुई है। मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है और ट्रक चालक था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उन्होंने बताया कि उनके पति की कोरोना में मौत हो गई थी। मैं लोगों के घरों में काम करके गुजारा करती हूं। मैं किराए के मकान में रहती हूं। हमने अपने बेटे की ड्रग्स की लत छुड़ाने के लिए बहुत कोशिश की, एक दिन पहले उसने घर में ही दवा का इंजेक्शन लगाया था और ओवरडोज से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा की पुलिस की जाँच से बचने के लिए हमें बिना किसी पुलिस कार्रवाई के बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages