सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जाने आज के रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में आज (28 जुलाई 2021) सोने की कीमत (Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी के भाव में आज 1,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई, इससे चांदी 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई। सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 46,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 65,873 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई।
सोने की नई कीमत
सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महज 61 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाला सोना 46,607 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आज सोने का भाव मामूली बढ़कर 1,800 प्रति औंस हो गया। रुपया आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे बढ़कर 74.43 पर पहुंच गया था।
चांदी की नई कीमत
चांदी में आज भारी गिरावट आई है। चांदी भी बुधवार को 1,094 रुपये की गिरावट के साथ 64,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आज चांदी में 24.76 प्रति औंस की तेजी आई।
Post a Comment